शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग:4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, डेढ़ करोड़ का सामान जला; दुकानदार झुलसा

हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र स्थित करियातपुर में एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास स्थित मनीषा इलेक्ट्रॉनिक्स में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गया। बैंक में भी लग सकती थी आग स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों और सैकड़ों ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भयानक थी कि अगर समय रहते इसे नियंत्रित नहीं किया जाता, तो पास में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और दर्जनों अन्य दुकानों तक फैल सकती थी। दुकान के मालिक की स्थिति स्थिर आग बुझाने के दौरान दुकान के मालिक प्रकाश कुमार भी झुलस गए, जिन्हें तुरंत हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। देखिए घटना से संबंधत तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *