पन्ना कोतवाली थाने के सामने एक तंदूरी रोटी की दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में दुकान का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों में आग फैलने से बच गई। गश्त कर रही टीम ने देखी लपटें यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुई। रात्रि गश्त कर रही डायल 112 पुलिस टीम ने दुकान से आग की लपटें उठते देखीं। उन्होंने तत्काल दुकानदार रिजवान खान और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दुकानदार रिजवान खान (25) ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के अंदर तंदूर में इस्तेमाल होने वाली सूखी लकड़ियां रखी थीं, जिनमें शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा सामान जलकर राख आग से दुकान में रखा फ्रीजर, सूखी लकड़ियां, तंदूरी रोटियों में इस्तेमाल होने वाला मैदा, बर्तन, प्लास्टिक के टब और विभिन्न प्रकार के मसाले सहित करीब 1 लाख रुपए का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।


