शोभायात्रा में 2 युवकों का झगड़ा, पुलिसकर्मी ने चलाई लाठी:दमोह में बीच-बचाव के दौरान का VIDEO, एक लड़के को थाने लाया गया

दमोह के अस्पताल चौराहे पर रविवार शाम रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो लड़कों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान माहौल गरमा गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसवाले एक युवक को पकड़कर समझाने की कोशिश कर रहे हैं, तभी पीछे से एक दूसरा पुलिसकर्मी आकर उसे लाठी मार देता है। लाठी लगने के बाद वह युवक वहां से हट गया, जबकि पुलिस दूसरे युवक को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी ने दी सफाई कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि अस्पताल चौराहे पर दो युवक आपस में लड़ रहे थे। पुलिस ने सिर्फ उन्हें समझाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट या लाठी चलाने की बात से इनकार किया है। पुलिस एक युवक को थाने लाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *