भास्कर न्यूज | लुधियाना ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो वीरवार से विजिटर्स के बीच जबरदस्त क्रेज के साथ शुरू हुआ, जिसने गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के ग्राउंड में एक शानदार ओपनिंग डे की शुरुआत की। शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो प्रदर्शनियों को आयोजित करने में अपने 33 सालों के अनुभव और 468 सफल शो के रिकॉर्ड के लिए जानी जाती है, ने ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो के 11वें एडिशन का बहुत उत्साह के साथ उद्घाटन किया। अपनी सिल्वर जुबली विशेषज्ञता के साथ, यह एक्सपो लेटेस्ट और सबसे इनोवेटिव कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज दिखाता है। शोमैन सतीश शर्मा ऑर्गेनाइजर और ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो 2026 की समर्पित टीम के नेतृत्व और प्रयासों से, इस साल के एडिशन में जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित नेशनल ब्रांड्स भी हिस्सा ले रहे हैं। यहां बच्चों के फन राइड के साथ-साथ खाने पीने के काफी बढ़िया स्टाल भी उपलब्ध है। सतीश शर्मा ने कहा, मुझे यकीन है कि कंज्यूमर्स और एग्जीबिटर्स दोनों को इस एक्सपो से ज़्यादा से ज़्यादा फायदा होगा। प्रदर्शनी ग्रैंड शॉपिंग एक्सपो सबसे बड़ी ग्राउंड प्रदर्शनी के रूप में खड़ी है, जो फर्नीचर और डेकोर, कंज्यूमेक्स, फैशन और अपैरल, ब्रांड और कंज्यूमेक्स एक्सपो, फूड और हेल्थ एक्सपो, ब्रांडेड फूड प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर आइटम्स, कॉस्मेटिक्स और डिजाइनर ज्वेलरी, बेकरी और कन्फेक्शनरी, किचन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, एक्सेसरीज, हेल्थकेयर आइटम्स, मार्बल आर्ट इफेक्ट्स, होम डेकोर, होम अप्लायंसेज, डिजाइनर वियर, गारमेंट्स, टेक्सटाइल्स, फर्नीचर-फर्निशिंग, इंटीरियर-एक्सटीरियर प्रोडक्ट्स, फिटनेस इक्विपमेंट, रियल एस्टेट, पुरुषों के डेनिम-ट्राउजर, पर्सनल-कॉर्पोरेट सर्विसेज सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, अन्य कंज्यूमर – केंद्रित सेगमेंट जैसी कई तरह की कैटेगरी पेश करती है। यह एग्जीबिशन 12 जनवरी आम जनता के लिए खुला रहेगी।


