पंजाब सरकार के खिलाफ शिअद 10 को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगी

भास्कर न्यूज |लुधियाना शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार के खिलाफ 10 जनवरी शनिवार को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बहार रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु साहिबान की काल्पनिक तस्वीरों पर शराब छिड़कने की की गई कार्रवाई से गुरु साहिबान के नशा छोड़ो सिद्धांत का खुलेआम मज़ाक उड़ाया गया है। यह कृत्य न केवल सिख मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि हमारी पवित्र परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का भी गंभीर अपमान है। ऐसी हरकतें सिख इतिहास, संस्कृति और सिद्धांतों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाती हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा गुरु साहिबान के प्रति आपत्तिजनक और अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग करना सिख कौम की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाता है। ये दोनों घटनाएं निंदनीय हैं और इनके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना समय की मांग है। इन्हीं घटनाओं के विरोध में 10 जनवरी को सुबह 10:30 बजे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर एक शांतिपूर्ण रोष धरना दिया जाएगा और डीसी को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *