शोरूम में नया माल आने के 30 मिनट बाद स्टॉक चोरी

भास्कर न्यूज |लुधियाना 3 दिसंबर को लुधियाना के एटीआई रोड स्थित फाबिया लाइफ स्टाइल क्लोथ्स शोरूम से 25 हजार रुपये के कपड़े चोरी हो गए। चोरों ने शोरूम पर नया माल आने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने घटना के 27 दिन बाद, 30 दिसंबर को मामला दर्ज किया। पीड़ित शोरूम मालिक संजीव कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पहले पुलिस कर्मी उन्हें आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देती रही, लेकिन जब उन्होंने आरोपियों को दिखाने की मांग की, तो पुलिस आरोपियों को पेश नहीं कर पाई। इसके बाद दबाव बनाने पर मामला दर्ज किया गया। संजीव कुमार ने बताया कि घटना की शाम करीब 5 बजे उन्होंने अपने शोरूम के बाहर 61 थान अचकन रखा था, जिसके बाद दो युवक बाइक पर आए और 5 थान कपड़े, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये थी, चोरी कर ले गए। घटना के अगले दिन संजीव कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत के 10 दिनों तक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की बात कहकर पर्चा दर्ज नहीं किया। फिर जब संजीव ने आरोपियों को दिखाने की बात की, तो पुलिस ने उन्हें पेश नहीं किया। अंत में, 30 दिसंबर को दबाव डालने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपियों को कपड़े लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि शुरू में आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *