शोरूम में 11.50 लाख चोरी, 4 दिन पहले निकाले गए गार्ड पर शक

जालंधर | मॉडल टाउन स्थित आइकोनिक शोरूम में 11.50 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शोरूम के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। एक चोर अंदर गया तो दूसरा बाहर खड़ा रहा। मंगलवार सुबह जब शोरूम का स्टाफ आया तो चोरी का पता चला। पुलिस को चोर के फिंगर प्रिंट्स मिले है। एसएचओ बलविंदर कुमार ने कहा-मैनेजर ने साढ़े 11 लाख की चोरी की बात कहीं है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि चोरी में 4 दिन पहले नौकरी से निकाले गए सिक्योरिटी गार्ड का हाथ है। शक जाहिर करने का कारण यह था तो उसने काउंटर से पहले 3500 रुपए चोरी किए थे। चोरी पकड़ने जाने पर उसे जॉब से निकाल दिया। एसएचओ ने कहा-जांच के लिए पुलिस सिक्योरिटी के घर गई थी, लेकिन वह घर नहीं मिला। उसके पकड़ में आने के बाद मामला क्लियर हो जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *