रोडवेज डिपो में ड्राइवर, कंडक्टर पर हमला, बुरी तरह जख्मी किया

भास्कर न्यूज | जालंधर मंगलवार रात करीब 10:00 बजे पंजाब रोडवेज के जालंधर डिपो-2 में अज्ञात लोगों की तरफ से गुंडागर्दी करते हुए सरकारी मुलाजिमों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। जालंधर डिपो 2 के प्रधान सतपाल सत्ता ने बताया कि कुछ लोग जो अपनी प्राइवेट गाड़ी से हरियाणा रोडवेज के मुलाजिम जिनकी गाड़ी हमारे डिपो के अंदर खड़ी थी उनसे कागज लेना चाहते थे लेकिन नियमों के अनुसार उनकी गाड़ी को अंदर प्रवेश करने से रोका गया। इसी बात पर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और मौके पर ही आधा दर्जन युवाओं को बुलाकर ड्राइवर कुलवंत सिंह और कंडक्टर लवप्रीत सिंह के साथ झगड़ा कर दिया इस लड़ाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मुलाजिमों के काफी इंजरी हुई है जिन्हें दे रात तक उपचार आधीन रखा गया है, इस दौरान एक हमलावर को पकड़ते हुए बस स्टैंड चौकी इंचार्ज के हवाले किया गया है और शिकायत भी दी गई है। वही इस घटना के बाद मौके पर डिपो के जनरल मैनेजर गुरिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *