कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी क्षेत्र से मुक्तिधाम से अस्थियों की चोरी की घटना सामने आई है। मृतक महिला के परिजन आज मुक्तिधाम पहुंचे थे, वहां राख और अस्थियां दोनों ही नहीं मिली। तंत्र विद्या का सामान मिला। मामले की जानकारी पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि बीते एक महीने में श्मशान घाट से अस्थि चोरी की ये तीसरी घटना है। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए और सीसीटीवी लगाने की मांग की।
बुजुर्ग महिला का हुआ था निधन परिजनों ने बताया कि रामगंजमंडी के पंजाबी गली निवासी कंचन बाई (65) का 29 तारीख को तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था। उसी दिन परिजनों ने रामगंजमंडी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। परिजन आज मुक्तिधाम पहुंचे तो अस्थि संग्रह के लिए अस्थियों और राख गायब मिली। देर रात जब कुछ परिजन मुक्तिधाम की ओर देखकर भी गए, तब तक सब कुछ सामान्य था। परिजन आज तीये की रस्म अदा करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे,तो वहां से अस्थियां और राख दोनों ही गायब मिलीं। अस्थि न मिलने से परिजन सदमे में आ गए और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। तंत्र विद्या का मिला सामान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूर्व में ऐसी घटनाओं के बाद श्मशान घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। लोगों में इसको लेकर भारी रोष है। वहीं जिस स्थान से अस्थियां गायब हुईं, उसके पास ही एक पान की दुकान और तंत्र विद्या व पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलने से संदेह और गहराता जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही


