श्मशान में दो युवकों को खंभे से बांधा, पीटा, VIDEO:रतलाम में टोना-टोटका करते पकड़ाए थे; पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली, जांच कर कार्रवाई करेंगे

रतलाम के श्मशान में चार युवकों को तंत्र-मंत्र करते देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने युवकों को फटकार लगाई। फिर पिटाई कर दी। इसी बीच दो युवक मौके से भाग निकले, बाकी दो को ग्रामीणों ने खंभे से बांध दिया। वे दोनों युवकों को पुलिस के हवाले करना चाहते थे लेकिन समाज के एक नेता के हस्तक्षेप करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। घटना जावरा औद्योगिक थाना इलाके के भूतेड़ा गांव में बुधवार रात की है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। दरअसल, एक स्थानीय ग्रामीण ने चारों को उखेड़िया मुक्तिधाम में नींबू, अंडा, देशी शराब और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री के साथ मंत्र पढ़ते देख लिया था। उसने गांव में जाकर लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों के श्मशान पहुंचते ही चारों युवक घबरा गए। इनमें से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। युवकों को खंभे से बांधकर की पिटाई
पकड़े गए दोनों युवकों को ग्रामीणों ने मुक्तिधाम परिसर में ही एक खंभे से बांध दिया। उनके साथ मारपीट की। युवक गांव के चौकीदार को बुलाने की बात कहते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। पिटाई से युवकों के कपड़े फट गए। शरीर से खून भी निकल आया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक वशीकरण और धन प्राप्ति की लालसा में श्मशान घाट में टोना-टोटका करने आए थे। पुलिस पहुंची, लेकिन कोई शिकायत नहीं
हंगामे की सूचना मिलने पर रात में ही सरसी चौकी से पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग मौके से जा चुके थे। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने कहा- इस मामले में कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ कर जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *