सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती रविवार को चास में मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भाजपा जिला कमेटी ने किया था। मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद भाजपा की महिला कार्यक र्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर संगोष्ठी की शुरूआत की। अध्यक्षता और स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के उनके संघर्ष और राष्ट्रवाद की विचारधारा को वर्तमान में मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है। सांसद ने कार्यक र्ताओं से अपील किया कि यह समय की मांग है कि हम सभी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएं और उनके बताए सेवा कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। मौके पर पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, विनय सिंह, शशि भूषण ओझा, जिला उपाध्यक्ष धीरज झा, अर्चना सिंह, कुमार अमित, शंकर रजक, कमलेश राय आदि थे।


