श्याम बाबा को निशान अर्पित, अखंड ज्योति पाठ आज

श्री श्याम मित्र मंडल की ध्वजा निशान यात्रा मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिले स्थित रिंग्स से प्रारंभ होकर बाबा की नगरी खाटूधाम में निशान अर्पण के साथ संपन्न हुई। प्रातः 8 बजे मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में श्री श्याम मित्र मंडल के विश्राम भवन से सभी श्याम प्रेमियों ने यात्रा प्रारंभ की। रिंग्स स्थित निशान भवन में सभी पूजन कार्य मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, प्रताप मोदी, बालकृष्ण अग्रवाल ने करवाया। इसके बाद निशान यात्रा रिंग्स मोड़ से प्रारंभ हो करनी माता की ओर बढ़ दर्शन कर दोपहर का फलाहार प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद करनी माता में हा​िजरी लगाने के बाद श्याम प्रेमियों का दल झूमते नाचते गाते बाबा श्याम की नगरी खाटू की ओर बढ़ चली। रात 7 बजे श्री श्याम मित्र मंडल का जत्था खाटू स्थित तोरण द्वार पहुंचा। इसके बाद सभी निशान धारियों ने निशान अर्पण कर बाबा श्याम के अद्भुत रूप का दर्शन किया। 4 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *