श्याम मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, उमड़े श्रद्धालु

रांची | श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 142वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने उपमंत्री अनिल नारनौली को बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित करवाई। पाठ वाचक मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को श्यामेश्वर महादेव का जलाभिषेक प्रातः 5.30 बजे से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *