रांची | राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मंगलवार को केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं का सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भीड़ से महिलाएं बेहोश होती हैं, वैसे महिलाओं के लिए पानी की बोतल की व्यवस्था की गई है।


