श्योपुर में कुएं में गिरा युवक, मौत:SDRF टीम ने एक घंटे रेस्क्यू कर शव निकालकर परिजनों को सौंपा

श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र में गुरुवार रात एक कुएं में गिरे युवक का शव SDRF टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला। मृतक की पहचान उधमपुर, कराहल निवासी सोनू कुशवाह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोनू कुशवाह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी तरह कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल SDRF टीम को मौके पर बुलाया। SDRF टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला श्योपुर से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF प्रभारी पी.सी. राहुल शर्मा ने अभियान का नेतृत्व किया। अंधेरा और कुएं की अधिक गहराई के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम ने लगातार तलाशी अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। इस रेस्क्यू अभियान में SDRF वाहन चालक नवदीप शर्मा के साथ जवान सुनील भूरिया, बनवारीलाल, राजेश बाथम, गोपाल सिंह और सरदार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी जवानों ने समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य किया। परिजनों ने युवक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की गई। हालांकि, परिजनों ने युवक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में खुले और असुरक्षित कुओं को जल्द से जल्द ढकवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *