श्योपुर में बेटी ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां:जहरीला खाना खाने से परिवार के 4 सदस्य बीमार; ग्वालियर रेफर

श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के बैनीपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव में रहने वाले धाकड़ परिवार के चार सदस्य अपने ही घर के अंदर बेसुध हालत में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामरूप धाकड़, उसकी पत्नी रामलता, बेटी (16) और बेटा सूरज बुधवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। लेकिन सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने शंका जताई। खिड़की से झांककर देखा तो पूरा परिवार बेसुध हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नाबालिग बेटी ने खाने में कुछ पदार्थ मिलाया पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि परिवार की बेटी (16) ने ही खाने में कुछ पदार्थ मिला दिया था, जिसे खाने के बाद सभी की हालत बिगड़ गई। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है कि आखिर लड़की ने यह कदम क्यों उठाया और खाने में किस तरह का पदार्थ मिलाया गया। डॉक्टर बोले-फूड पॉइजनिंग या जहरीले पदार्थ सेवन से बीमार वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित परिवार के सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला फूड पॉइजनिंग या जहरीले पदार्थ सेवन से जुड़ा लग रहा है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। गांव में इस घटना से हड़कंप मच गया है। अचानक हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। विजयपुर एसडीओपी राघवेंद्र तोमर का कहना है पुलिस हर तरीके से मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी पता चला है की नाबालिग बेटी ने खाने मे कोई नशीला पदार्थ मिलाया है परिजनों के स्टेटमेंट के बाद ही कुछ पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *