श्योपुर में मवेशी चोरी का खुलासा, 12 भैंसें बरामद:बंदूक की नोक पर ले गया था मवेशी; पुलिस ने जंगल में दबिश देकर पकड़ा

श्योपुर जिले की गसवानी पुलिस ने चोरी हुई 12 भैंसें बरामद की हैं। पुलिस ने 2 हजार रुपए के इनामी बदमाश धन्नी पिता साहबसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंदूक के दम पर भैंसें चुरा ले गया था। फरियादी अंगद धाकड़ ने बताया कि 19 नवंबर को वह अपनी 12 भैंसों को चराने कोहिला के जंगल ले गया था। इसी दौरान धन्नी गुर्जर, भारत गुर्जर, दिलीप गुर्जर और एक अज्ञात साथी हथियारों के साथ वहां पहुंचे और बंदूक दिखाकर धमकाते हुए भैंसें ले गए। शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरुआत में डर के कारण अंगद ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इसके बाद परिजनों के समझाने पर उसने 20 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जंगल में दबिश देकर किया गिरफ्तार इसके बाद गसवानी पुलिस ने 29 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर जंगल में दबिश दी और इनामी आरोपी धन्नी गुर्जर को हिरासत में लिया। पूछताछ में धन्नी ने कबूल किया कि उसने भारत, विक्की और दिलीप के साथ मिलकर भैंसें चोरी की थीं और उन्हें सिकरावली-देवरा जंगल में अपनी खिरकाई में रखा था। भैंसों की कीमत लगभग 6.60 लाख रुपए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सभी 12 भैंसें बरामद कर लीं। पुलिस ने धन्नी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। भैंसों की कीमत लगभग 6.60 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीना राजावत, ASI नरसिंह मावई, प्रआर देवेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह, हरीशचंद्र, रंजीत सिंह, मोहन दांगी, शिवजी रावत, चिलवानी थाना स्टाफ और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *