श्योपुर में मवेशी लूट के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हथियार भी बरामद किए, आरोपियों पर घोषित था 2 हजार का इनाम

श्योपुर की गसवानी पुलिस ने मवेशी लूट के मामले में दो इनामी आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप पुत्र बाबूसिंह गुर्जर (निवासी मूसाकी, ग्वालियर) और भारत पुत्र गुलाब गुर्जर (निवासी लखनपुरा, ग्वालियर) के रूप में हुई है। आरोपियों पर दर्ज था 2 हजार का इनाम इन दोनों पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उन्हें मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड कन्हार क्षेत्र से पकड़ा। आरोपियों के पास से एक बंदूक और एक अधिया बरामद की गई है। यह घटना 19 नवंबर 2025 को हुई थी। फरियादी अंगद धाकड़ (निवासी ग्राम बुढेरा, गसवानी) अपनी 12 भैंसों को चराने के लिए कोहिला के जंगल के पास गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उन्हें धमकाया और लगभग 6 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की 12 भैंसें लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार इस संबंध में गसवानी थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गसवानी उनि रीना राजावत, सउनि नरसिंह मावई सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *