श्रद्धालुओं ने किया गुरु महिमा का गुणगान

लुधियाना|सुंदर नगर स्थित जैन स्थानक शनिवार को आस्था और भक्ति के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। यहां उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित धर्मसभा के दौरान गुरु भक्ति की ऐसी अविरल धारा बही कि उपस्थित हर श्रद्धालु उसमें सराबोर हो गया। धर्मसभा का वातावरण उस समय और भी अलौकिक हो गया जब श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ गुरु चरणों में अपनी आस्था के पुष्प अर्पित करते हुए मधुर भजन प्रस्तुत किए। गुरु की महिमा अपरंपार है जैसे भावपूर्ण भजनों की स्वरलहरियों ने पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। संगत ने भजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस नश्वर संसार में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु के चरणों में ही सच्चा सुख निहित है। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय जितेंद्र मुनि महाराज ने गुरु-शिष्य परंपरा और भक्ति के महत्व को रेखांकित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *