लुधियाना|हलका दक्षिण में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया कांग्रेस (ओबीसी) कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार बावा की देखरेख में डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मलकीत मंगा, गुरनाम सिंह कलेर और बीबी मनजीत कौर सरोए सहित कई समाजसेवी और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बावा ने कहा कि आजादी के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान बनाकर हर नागरिक को समानता का अधिकार दिया और समाज के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेकर भी अगर नेता उसे नजरअंदाज करेंगे तो देश में अस्थिरता पैदा होगी, जो भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। कार्यक्रम में तजिंदर सिंह, मंदीप सिंह धवन, लखवीर सिंह, सुखजीवन सिंह, बलवीर सिंह, गगनदीप कौर, गोपाल दास जोगी, जगमेल सिंह और पलविंदर सिंह भी उपस्थित थे।


