श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, तीन घायल:बेणेश्वर मेले से लौटते समय हुआ हादसा, दो गंभीर हालत में हायर सेंटर में रेफर

बांसवाड़ा में सवारियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बेणेश्वर मेले से लौट रहे तीन लोग घायल गए। सभी को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। हादसा ​लोहारिया थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में गुरुवार देर शाम को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- सभी लोग बेणेश्वर मेले के दर्शन कर ऑटो में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। टामटिया गांव के पास ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस की मदद से घायल वागजी पुत्र नाथु (निवासी टामटिया), ​गजरी पत्नी रमणलाल (निवासी सवा का पाड़ा) और ​तुलसी पत्नी हुरजी (निवासी सवा का पाड़ा) को गनोड़ा के स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया। वागजी और गजरी को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देर रात जिला एमजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *