सीकर में सर्दी बरकरार, आज न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज:रात में चल रही सर्द हवाएं, 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान, अभी ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। आज यहां पर तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
सीकर में अब मौसम साफ है। आज सुबह सीकर शहर व ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा हुआ है, हालांकि बीती रात की बजाय आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। तापमान में गिरावट होने के चलते लोग सर्दी से प्रभावित नजर आ रहे हैं। सीकर में अभी अगले 2 दिन तक तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। 8 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो सकती है।
सीकर में अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद ठंड बढ़ गई है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब कमजोर हो चुका है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, आज सुबह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी संभव है।
इससे पहले गुरुवार तक सीकर इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन आज एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ है। सीकर जिले में गुरुवार को बादल छंटते ही दिन में धूप खिली, हल्की बादलवाही के कारण दिन का तापमान भी कम रहा। शाम होते ही सर्द हवाएं बढ़ गईं। सीकर जिले में 7 फरवरी तक ठंडी हवाओं का अलर्ट है तो वहीं 8 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *