सवाई माधोपुर में दिन में तेज दर्द धूप लोगों को गर्मी का एहसास करने लगी है यहां दिन में धूप के चलते फरवरी में ही मौसम मार्च अप्रैल जैसा दिखाई देने लगा है। हालांकि की रात में यहां पर ठंडक बनी हुई है। इस दौरान यहां रात को ठंडी हवाएं महसूस की जा रही है। सवाई माधोपुर में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। इस दौरान यहां अच्छी धूप देखी गई। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सवाई माधोपुर समेत पूरे प्रदेश में अगले 2 सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान यहां बारिश होने की संभावना बहुत कम है, जबकि सुबह-शाम सर्दी सामान्य रहने की संभावना है। जबकि दिन में तेज धूप से सर्दी का असर कम रहेगा।


