श्रमिकों की जीवनरेखा मनरेगा को बंद बरना गलत:माली

भास्कर न्यूज |बाड़मेर बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के भाडखा में रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ठाकराराम माली ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। माली ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों मजदूरों और श्रमिकों की जीवनरेखा है। इसे द्वेषपूर्ण भावना के साथ बंद करने या निष्क्रिय करने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और जनविरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गरीब परिवारों को रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा बचाओ संग्राम कांग्रेस पार्टी का कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मजदूरों, कामगारों और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाई गई देशव्यापी आवाज है।सभा में वक्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और मनरेगा को पूर्ण रूप से लागू करे। सभा के दौरान टीकूराम सेजू, सूजाराम लहुआ, सवाईसिंह वानर, कासम खान, भूपेंद्र सेजू, राणाराम, केवलाराम, मोतीराम, हाजी भंभरे खान, अमरदास महाराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *