3 साल से फरार वांटेड बाड़मेर से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 3 साल से फरार चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी नरेंद्रसिंह ने बताया कि एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी करणसिंह पुत्र रेंवतसिंह, निवासी कवास, पुलिस थाना नागाणा का रहने वाला है। 3 साल से फरार चल रहा था। जालोर पुलिस द्वारा आरोपी पर 6 सितंबर को 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *