श्रम कानूनों के उल्लंघन का लगाया आरोप:18 सालों से सेवा दे रहे टेलीकॉम टेक्नीशियनों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन,

जिले में टेलीकॉम सेवाओं को सुचारू रखने वाले टेक्नीशियनों ने अपनी लंबित मांगों और शोषण के विरुद्ध हुंकार भर दी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में टेलीकॉम टावर टेक्नीशियनों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री व श्रम विभाग के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। मनराज चौधरी ने बताया कि वे ‘आर्डोम प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से ‘भारती हेक्साकॉम एयरटेल टावर लिमिटेड’ के लिए पिछले 18 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे हैं। सीकर झुंझुनूं में 200 से अधिक मोबाइल टॉवर है। हम पर टेक्निशियन के रूप में कार्य कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि इतने लंबे समय से सेवा देने के बावजूद कंपनी उन्हें न तो उचित वेतन दे रही है और न ही कोई वैधानिक सुविधाएं। मनराज चौधरी ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे। टेक्नीशियनों के अनुसार, “हमने कई बार कंपनी स्तर पर वार्ता की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट ने हमारी समस्याओं को अनसुना कर दिया। अब हमारे सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और हमारे परिवारों का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है।” जोखिमपूर्ण काम, पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं ज्ञापन में टेक्नीशियनों ने कहा कि वे 24 घंटे सातों दिन (24/7) अत्यंत कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। नेटवर्क सुधार, मेंटेनेंस और पावर सप्लाई जैसे कार्यों के दौरान हमेशा जान का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण (Safety Gear) तक मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। प्रमुख मांगें टेक्नीशियन ने प्रशासन के सामने मांगें रखी हैं। न्यूनतम वेतन लागू हो: वर्तमान वेतन कार्य की प्रकृति और महंगाई के अनुसार बेहद कम है, इसे श्रम विभाग के मानकों के अनुसार बढ़ाया जाए। ओवरटाइम का भुगतान: 24 घंटे ड्यूटी के बावजूद अतिरिक्त कार्य समय का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा। बीमा: जोखिमपूर्ण कार्य को देखते हुए पर्याप्त बीमा कवर, पीएफ और अन्य चिकित्सा सुविधाएं दी जाएं। दोषी कंपनी पर कार्रवाई: नियमों को ताक पर रखने वाली वेंडर कंपनी के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *