बलरामपुर | जिले में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभिन्न योजनाओं के आवेदन और निराकरण के लिए मोबाइल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। श्रम विभाग द्वारा यह शिविर विकासखंड बलरामपुर, रामचंद्रपुर, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर लगाए जाएंगे। विकासखंड बलरामपुर में ग्राम पंचायत खड़ियादामर में 17 जनवरी, डूमरखोरका में 27 जनवरी, महाराजगंज में 28 जनवरी, पचावल में 29 जनवरी, बरदर में 30 जनवरी एवं खजुरी कोटपाली में 31 जनवरी को शिविर आयोजित होंगे। रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत महाराजगंज में 19 जनवरी, पिपरौल में 20 जनवरी, गम्हरिया में 21 जनवरी, चंदननगर में 22 जनवरी और देवगई में 23 जनवरी को शिविर लगाए जाएंगे।


