श्रीकृष्ण कथा में भक्ति का रंग, प्रवचन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हुए

लुधियाना| प्रभु श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र हमारे जीवन के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। प्रभु श्रीकृष्ण की कथा एक परिवर्तन है, एक क्रांति है और यह क्रांति तब आती है, जब हमारे शरीर रुपी नगरी में प्रभु का प्राक्ट्य होेता है। क्योंकि मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है। यह शब्द टूटियां वाला मन्दिर धर्मशाला शिवपुरी में चल रही श्रीकृष्ण कथा के दौरान साध्वी जगदीपा भारती ने व्यक्त किए। साध्वी भारती ने कहा कि जिस समय हमारे जीवन में संत समाज का आगमन होता है तो वो केवल परमात्मा की बातें नहीं करता बल्कि परमात्मा से मिला देता है। कथा में मुख्य मेहमान के रूप में पूर्व मंत्री राकेश पांडे, पूर्व विधायक सुरेंद्र डाबर, पार्षद पति विक्की डाबर, कॉरपोरेशन असिस्टेंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों, महेशदत्त शर्मा, आदि उपस्थित हुए जिनका मंदिर कमेटी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवपुरी मंदिर कमेटी के प्रधान उमादत्त शर्मा, नरेश गोगना, रणधीर विग, धीरज शर्मा, रविंद्र पाठक, बालकृष्ण शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, बॉबी शर्मा, प्रवेश शर्मा, उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *