लुधियाना| सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी लुधियाना का 75 यात्री का जत्था दर्शन कर लौटा। जत्था 14 मार्च को गुवाहाटी के गुरुद्वारे धुबरी साहिब से रवाना हुआ था। तख्त हरमंदिर पटना साहिब, बाल लीला, कंगनघाट, सुनार टोली, गौघाट, हांडी साहिब, गुरु का बाग और गुरु नानक शांत कुंड राजगीर के दर्शन किए। जत्थे में अनूप सिंह, बीबी गुरमीत कौर, दविंदर सिंह, रछपाल कौर, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह व सरिंदर कौर सहित कई शामिल थे।


