श्रीगंगानगर में आज 3 घंटे बिजली बंद रहेगी:सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक लगेगा पावर कट, रीको में 220 केवी GSS पर मेंटेनेंस का चल रहा काम

बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते श्रीगंगानगर में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान उद्योग विहार (रीको) स्थित 220 केवी जीएसएस में मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही 132 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। एक्सईएन नरेश लालगढ़िया ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह काम चलेगा। इस दौरान 3 घंटे का पावर कट लगेगा। इस वजह से 33 केवी फीडरों पर बिजली बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में रीको प्रथम और द्वितीय, रिद्धि-सिद्धि, जवाहरनगर, नेतेवाला, मनफूलसिंहवाला और लालगढ़ छावनी शामिल हैं। करीब तीन घंटे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *