श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर जारी:अगले दो दिन भी ऐसा ही रहेगा मौसम, पाला पड़ने की संभावना

श्रीगंगानगर जिले में इन दिनों तेज ठंड का कहर जारी है। गुरुवार को हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। लोग धूप में बैठकर भी कंपकंपाते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आस-पास रहने से रातों में पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री में अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला करौली के बाद प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब है। दिन में मौसम ड्राई रहने और रात में तापमान गिरने से पाला पड़ने का खतरा है। अगले दो सप्ताह तक कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। रात के तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट संभव है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *