श्रीगंगानगर में कांग्रेस का प्रदर्शन:मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया, कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ करने के विरोध में कांग्रेस ने श्रीगंगानगर में विरोध-प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की तस्वीरें हाथों में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी सहित प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मनरेगा का नाम और स्वरूप यथावत रखा जाए। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा- मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों की जीवनरेखा है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बंद या कमजोर नहीं होने देगी। केंद्र सरकार नाम बदलकर धीरे-धीरे योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मनरेगा का नाम और मूल स्वरूप सुरक्षित नहीं रहता, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *