पाली में कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। बोले- ED को लगाई फटकार कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार ED और अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। उसके विरोध में यह आयोजन किया गया। न्यायालय की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को खारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई है। जो साफ इशारा करता है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रैली के रूप में पहुंचे कलेक्ट्रेट इससे पहले कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन से रवाना हुए। वे पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे। और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


