श्रीगंगानगर में कार की टक्कर से युवक की मौत:हादसे में 6 साल की बेटी घायल, कार सवार युवकों ने हंगामा किया

श्रीगंगानगर में गुरुवार देर रात को एसएसबी रोड पर पानी वाली टंकी के पास कार सवार दो युवक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक के साथ उसकी 6 साल की मासूम लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना जवाहरनगर थाना क्षेत्र में रात के करीब 12 बजे हुई। एक्सीडेंट के बाद कार सवार युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई भी की। हालांकि कार सवार बाद में फरार हो गए थे। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने जवाहर थाने के बाहर ​धरना दिया। कार ने सामने से मारी टक्कर मृतक युवक की पहचान नवीन यादव (35) निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई। वहीं, उसकी 6 साल की मासूम लड़की प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार दोनों युवक कार छोड़कर मौके से भाग गए। मृतक एसएसबी रोड गली नम्बर 8 का निवासी है और घर में किराना की दुकान है। वह बाजार में अपनी बच्ची के साथ जा रहा था। इस दौरान 9:30 बजे एसएसबी रोड पर सामने से आ रही इलेक्ट्रिक कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल को एक सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने रात को हंगामा किया। शुक्रवार सुबह भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जवाहर नगर थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *