देवगढ़ में कुएं में गिरा मासूम, मौत:पतंग उड़ाने के दौरान हुआ हादसा, पिता के साथ खेत पर गया था

प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में गुरुवार दोपहर एक हादसे में 5 साल के बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बलवीर (5) अपने पिता के साथ खेत पर गया था जहां वह पतंग उड़ा रहा था। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। बालवीर अपने पिता कालूराम मीणा के साथ खेत पर था। पिता खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे, जबकि बालक पास में खेलते हुए पतंग उड़ा रहा था। खेलते-खेलते वह खेत के पास स्थित कुएं के करीब पहुंच गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश
कुछ देर बाद जब बालवीर घर नहीं लौटा, तो पिता को उसकी अनुपस्थिति का एहसास हुआ। पिता और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ करने पर पता चला कि बालक खेत से घर नहीं आया था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खेत के आसपास खोजबीन की गई। खोज के दौरान एक पेड़ पर बालवीर की पतंग उलझी हुई मिली, जिससे परिजनों को कुएं के पास तलाश करने का शक हुआ। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे बालक का शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से बालक को कुएं से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अंबालाल जटिया ने बताया कि मृतक के पिता कालूराम मीणा ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के माता-पिता मजदूरी करते हैं और पूरा परिवार मजदूरी करके ही जीवन यापन करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *