श्रीगंगानगर में छाया कोहरा, कड़ाके की ठंड पड़ रही:बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, धूप में भी ठिठुरन हो रही

उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण श्रीगंगानगर जिले में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्द की जा रही है। दिन में निकल रही धूप में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। लोग दोपहर को भी घरों से गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। कृषि अनुसंधान केंद्र, श्रीगंगानगर पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन में मौसम ठंडा रहने से अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री के गिरावट आई है। जिले में लगातार पिछले कई दिनों से मौसम ड्राइ बना हुआ है। गुरुवार सुबह जिले के ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *