श्रीगंगानगर में नए साल पर बारिश की संभावना:कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण श्रीगंगानगर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। जिलेभर में आज सुबह (रविवार) को घना कोहरा छाया हुआ है और तेज ठंड का कहर जारी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। मौसम रडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है और लोग हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन श्रीगंगानगर जिले में हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बारिश के बाद ठंड और बढ़ जाएगी और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम ड्राई रहने के कारण शनिवार को भी क्षेत्र में तेज ठंड रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *