छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने प्रेमिका के धोखा देने पर उसने आत्महत्या कर ली। गुरूवार की रात को उसने अपने कमरे में फांसी का फंदे पर झूलकर जान दे दी। जहां इस मामले में मृतक के परिजन सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस से मामले में जांच कर युवती पर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक नयागंज कोष्टापारा का रहने वाला अभिषेक देवांगन 30 साल का कोतरा रोड की रहने वाली युवत से लंबे से समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां युवती ने करीब 4 दिन पहले किसी दूसरे युवक से शादी कर ली। जिसके बाद से अभिषेक काफी दुखी था और गुरूवार की रात को अपने कमरे मंे फांसी के फंदे पर झूल गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हुआ और उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस मामले में शनिवार को अभिषेक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी देकर मौखिक रूप से युवती खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुखी होकर ऐसा कदम उठा लिया
मृतक युवक के छोटे भाई पारस देवांगन ने बताया कि उसके बडे़ भाई अभिषेक देवांगन का एक लड़की के साथ लंबे समय तक रिलेशन में था। इस दौरान उसके बड़े भाई को यह जानकारी नहीं था कि कि उस युवती को कोई दूसरा भी प्रेमी है। कुछ दिन पहले युवती उसके भाई से बातचीत बंद कर दी थी और दूसरे युवक के साथ शादी कर ली। जिससे वह दुखी होकर ऐसा कदम उठा लिया।
दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
मृतक के पिता संजय कुमार देवांगन ने बताया कि अभिषेक का युवती के साथ अफेयर था। युवती ने उसके साथ धोखा की और बाद में दूसरे लड़के से शादी कर ली। ऐसे में अभिषेक तनाव में आकर आत्महत्या कर लिया। मामले में कोतवाली पुलिस को मौखिक जानकारी दी गई और दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। जहां थाना प्रभारी ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।


