श्रीगंगानगर में रात को बाइक सवार करते हैं चोरी VIDEO:एक रात में 50 से अधिक सोलर पैनल की तारें चोरी, पुलिस गश्त को दिखा रहे ठेंगा

श्रीगंगानगर में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक और दो अक्टूबर की रात में ताबड़तोड़ चोरियां कीं। महज दो घंटे (रात 2 से 4 बजे) के बीच चोरों ने जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा विहार, महावीर इंटरनेशनल, वृद्ध आश्रम रोड और ब्लॉक एरिया समेत दर्जनों कॉलोनियों में 50 से ज्यादा घरों के बाहर लगी सोलर पैनल की तांबे की तारें चुरा लीं। बाइक पर सवार चोरों ने 30 सेकंड प्रति घर की रफ्तार से वारदात को अंजाम दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरों ने सोलर पैनल में लगी तांबे की केबल चुराईं। सोलर पैनल की अर्थिंग के लिए काले रंग की पाइप में तीन से चार तांबे की तारें होती हैं, जो छत से सड़क तक आती हैं। तांबे की ऊंची कीमत के कारण चोरों ने इन्हें निशाना बनाया। यह तारें न केवल महंगी हैं, बल्कि सोलर सिस्टम के संचालन में भी महत्वपूर्ण हैं। चोरी की इन वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी है। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि वे पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद लोग अब सीसीटीवी लगवा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *