श्रीगंगानगर में शटर तोड़कर रेंगते हुए घुसे चोर,VIDEO:नकाब पहन कर आए, कैश-ज्वेलरी ले गए; सालासर दर्शन करने गया था परिवार

श्रीगंगानगर में ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक अपने परिवार के साथ सालासर बालाजी दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोर दिखाई दे रहे हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। दर्शन करने सालासर बालाजी गए थे पुलिस को दी रिपोर्ट में मनीष सोनी (45) निवासी रामदेव कॉलोनी गली नंबर-5 (श्रीगंगानगर) ने बताया कि वृद्ध आश्रम रोड स्थित विमल ज्वेलर्स के नाम से उनकी ज्वेलरी की दुकान है। वह दुकान के ऊपर ही रहता है। दुकान से थोड़ी ही दूर उनका घर भी है, जहां परिवार रहता है। मनीष सोनी अपने परिवार के साथ शनिवार शाम को 6 बजे सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पीछे से रात के करीब 1:30 बजे चोरों ने दुकान में धावा बोल दिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर शटर के नीचे से दुकान में घुसे। इसके बाद काउंटर में रखें करीब तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व तीन हजार कैश चोरी कर लिए। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन तिजोरी तोड़ नहीं पाए तो वह जेवरात और कैश लेकर भाग गए। तिजोरी नहीं टूटी, ज्वेलरी बची तिजोरी नहीं टूटने से चार-पांच लाख के जेवरात बच गए। चोरों के चेहरे ढके हुए थे। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें दो चोर दुकान में चोरी करते रिकॉर्ड हुए हैं। चोरों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। सुबह जब दुकान के पास चाय बनाने वाले पड़ोसी दुकानदार ने ज्वेलर्स की दुकान के टूटे हुए ताले और शटर देखा तो उसने दुकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं, श्रीगंगानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारी पुलिस को रात्रि में गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। तस्वीरों में देखिए चोरी की वारदात…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *