हॉस्पिटल की लाइन से व्यक्ति की जेब कटी,10 हजार पार:बेटे का सीटी स्केन के लिए पर्ची पर मोहर लगवा रहा था,चौकी में शिकायत दी

अलवर के जावली निवासी रमजान के साथ राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय (जिला अस्पताल) में जेबकतरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। खिड़की नंबर 2 की लाइन में खड़े होने के दौरान उनकी जेब से 10,070 रुपये पार कर लिए गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने अस्पताल पुलिस चौकी में पीड़ित रमजान ने बताया कि वह अपने बेटे मोहम्मद कैफ का इलाज करवा रहे हैं, जो दिमागी रूप से बीमार है। डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन कराने के लिए कहा, जिसके बाद वह अस्पताल में जांच प्रक्रिया पूरी करा रहे थे। रमजान के अनुसार, सीटी स्कैन सेंटर ने उन्हें दस्तावेजों पर मोहर लगवाने के लिए खिड़की नंबर 2 भेजा था। वहीं लाइन में लगे समय किसी जेब कतरे ने उनकी जेब से 500–500 के 20 नोट (कुल 10,000 रुपये) और 70 रुपये खुले निकाल लिए। उन्हें पैसे चोरी होने का पता तब लगा जब वह दो नंबर खिड़की से 23 नंबर कमरे में वापस पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाने को कहा। जब रमजान फोटो स्टेट की दुकान पर पहुंचे और जेब में हाथ डाला तो पूरी रकम गायब मिली। घटना के बाद रमजान ने अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।पुलिस आस पास सीसीटीवी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *