श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम स्मैक के साथ महिला सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सादुलशहर में स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में मिली स्मैक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सादुलशहर पुलिस शहर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने बाल भारती स्कूल, सादुलशहर के पास संदिग्ध घूम रहे एक युवक को रोक कर उससे पूछताछ की। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई तो युवक के पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह (25) निवासी पतली, सादुलशहर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। महिला के पास से मिला नशा वहीं पुलिस ने एक महिला को 7 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला पतली चेक पोस्ट पर घूम रही थी। महिला की पहचान सुमन (30) वार्ड नंबर-18 सादुलशहर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला से भी पूछताछ कर रही है। दोनों मामलों की जांच लालगढ़ जाटान थाना एएसआई जसवंत सिंह कर रहे हैं।


