डूंगरपुर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास:इंजीनियरिंग की गली में किरायेदारों के मकान में घुसकर तोड़ा ताला

डूंगरपुर शहर में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग की गली में एक मकान में रविवार दोपहर चोरी का प्रयास किया गया। दूसरे किराएदार के मौके पर आने से आरोपी भाग खड़ा हुआ और चोरी होने से बच गई। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, सोनिया चौक स्थित इंजीनियरिंग की गली में एक बड़े मकान के कमरों को किराएदारों को दिया गया है। चिकित्सा विभाग में कार्यरत मनोज सैनी भी इन्हीं में से एक कमरे में रहते हैं। रविवार की छुट्टी होने पर मनोज घर पर ही मौजूद थे। वहीं पड़ोसी भगवान सहाय, जो मिठाई की दुकान पर काम करते हैं, उस समय काम पर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मुख्य दरवाजे से अंदर घुसा और भगवान सहाय के कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुस गया। कमरे से खटपट की आवाज सुनकर मनोज बाहर आए तो उन्हें एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। जब मनोज ने उससे पूछताछ की तो उसने खुद को किराए का कमरा देखने वाला बताकर वहां से निकल गया। कुछ देर बाद मनोज को शक हुआ और उन्होंने पड़ोसी का कमरा देखा तो ताला टूटा मिला और सामान उथल-पुथल था, लेकिन कमरे में बिस्तर व कपड़ों के अलावा कुछ विशेष सामान नहीं होने से चोरी नहीं हो पाई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान तलाश रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *