श्रीगंगानगर में 22 से 24 तक बारिश की संभावना:बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी हुई, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मावठ के आसार

श्रीगंगानगर में उत्तर भारत से आने वाली ठंडी शीत हवाओं ने फिलहाल ब्रेक लिया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कमजोर पड़ती इन हवाओं के कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। रविवार सुबह 11 बजे तक जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद बादलों के बीच हल्की धूप निकली। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे दिन में ठंडक कम महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे जिले सहित जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी इलाकों में मावठ की हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद महीने के अंत तक मौसम ड्राई बना रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *