महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पुरोहित का निधन:सिरोही मूल के नेता ने 71 वर्ष की आयु में मुंबई में अंतिम सांस ली

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी नेता राज के पुरोहित का शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। सिरोही जिले के फूंगनी गांव के मूल निवासी राज के पुरोहित महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रवासी मंत्री रह चुके थे। उन्होंने 25 वर्षों से अधिक समय तक विधायक के रूप में कार्य किया। उनके अंतिम दर्शन रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजहंस बिल्डिंग, जी रोड, मरीन ड्राइव, मुंबई में किए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा मुक्तिधाम चंदनवाड़ी, सोनपुर लेन के लिए प्रस्थान करेगी। राज के पुरोहित का जन्म 31 अगस्त 1955 को सिरोही के फूंगनी में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके थे। उन्होंने महाराष्ट्र के बंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से चार बार और कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र से एक बार चुनाव जीता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *