श्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में मिली नशीली टेबलेट्स:शरीर के पार्ट में छुपाकर के गया था कैदी, तीन गिरफ्तार

श्रीगंगानगर सेंट्रल जेल में 2 दिसंबर को एक बंदी के बैग से 276 नशीली गोलियां बरामद होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन कैदियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 दिसंबर 2025 को ही जेल प्रशासन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। जांच अधिकारी हलवदार मुकेशचंद ने बताया- बंदी मानक सिंह, अकबर खान और बबलू भाट को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जेल अधीक्षक की रिपोर्ट पर 3 दिसंबर को सूचना मिली कि 2 दिसंबर को नई आमद विचाराधीन बंदी गुरजीत सिंह ने अपने शरीर में बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां छिपाकर जेल में एंट्री की थी। शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन सख्त पूछताछ में गुरजीत सिंह ने कबूल लिया कि उसने 250-300 गोलियां शरीर के एक भाग में छिपाकर लाई थीं, जिन्हें बाद में उसने बंदी अकबर खान को सौंप दिया। अकबर खान से पूछताछ पर उसने बताया कि गोलियां उसने बबलू भाट को दी थीं। बबलू भाट ने भी स्वीकार किया कि उसने इन गोलियों को मानक सिंह के बैग में छिपा दिया था। इसके बाद मानक सिंह के बैग की गहन तलाशी ली गई, जिसमें नीले रंग की प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखी गई 276 सफेद नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस अब इन कैदियों से गहन पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *