श्रीगंगानगर जिले से एक युवती के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। लड़की परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसका अभी तक कहीं कोई पता नहीं चला। लड़की के परिजन लड़की की तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 21 साल की लड़की 26 नवंबर को सुबह करीब 6 बजे परिजनों को बिना बताएं घर से कहीं चली गई। परिजनों ने दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राम सिंह कर रहे है। पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है।


