पूर्व सीएम राजे ने विधायक के दिवंगत-पुत्र को दी श्रद्धांजलि:बांसवाड़ा में एमएलए कैलाश मीणा के घर पहुंचीं और परिजनों को बंधाया ढांढस

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश मीणा के निवास चंदनपुरा बोरी पहुंचीं। उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए विधायक मीणा के पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। ​वसुंधरा राजे सुबह उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सीधे विधायक कैलाश मीणा के निवास पहुंचीं। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने शोकाकुल विधायक मीणा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर ​गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी रहे मौजूद
​इस दौरान जिले से पार्टी के वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक मीणा के पुत्र को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। ​पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस दौरान परिवार को हिम्मत बनाए रखने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *