श्रीगुरु हरकृष्ण स्कूल का दूसरी से 7वीं कक्षा तक का रिजल्ट घोषित

भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू स्थित गुरु हरकृष्ण इंटरनेशनल स्कूल में 2 से 7वीं क्लास तक का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें सभी स्टूडेंट का परिणाम 100% रहा। हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार सम्मान चिन्ह दिए गए। स्कूल के मैनेजर नवतेज सिंह नारंग, हरिंदर पाल सिंह सेठी, हरविंदर पाल सिंह चुग और जगदीप सिंह नरूला ने स्टूडेंट और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल दपिंदर कौर ने शानदार नतीजों के लिए टीचर और स्टूडेंट को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्कूल का मान और सम्मान हैं। बच्चों ने कड़ी मेहनत करके स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके पर उपप्रिंसिपल प्रभजोत कौर सोखी साहित्यक कई टीचर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *