एलिमेंटरी स्कूल घनुपुर में 122 छात्र-छात्राओं को बैग बांटे

अमृतसर| जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल घनुपुर में 122 छात्र-छात्राओं को बैग बांटे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की सूरत बदल गई है। डीईओ कंवलजीत सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मुफ्त किताबें, मुफ्त दोपहर का भोजन, मुफ्त वर्दी की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों के बारे में शिक्षित करने के लिए विशेष सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। जिसके कारण सरकारी स्कूल के छात्र अब शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों को मात दे रहे हैं। इस मौके पर इस मौके पर कुलवंत सिंह वडाली, सरबजीत सिंह बिट्टू, हरजीत सिंह, वरिंदर सिंह, वार्ड प्रभारी विक्रम सिंह, आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *